फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepaid electricity meter of traffic signal will replaced by postpaid meter

अब बिजली बिल के चक्कर में बंद नही होंगे ट्रैफिक सिग्नल

Tue, 06 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Prepaid electricity meter of traffic signal will replaced by postpaid meter
चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे मीटर बदले जाएंगे। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बिजली बिल के चक्कर में चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों की बत्ती अब गुल नहीं होगी। क्योंकि समस्या की जड़ बने प्रीपेड बिजली मीटरों को हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इनकी जगह पोस्टपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। 59 चौराहों पर पोस्टपेड मीटर लगाए जा चुके हैं और शेष 29 पर जल्द लगा दिए जाएंगे।
मालूम हो कि प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों को लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी ने तीन महीने पहले इनको बदलने की मांग की थी।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) पर करीब दो साल से सिग्नल के जरिए यातायात चलाया जा रहा है।
हजरतगंज, 1090 चौराहा, बर्लिंग्टन, पॉलीटेक्निक और महानगर गोल चौराहा सहित शहर के 88 चौराहों पर आईटीएमएस के तहत सिग्नल लाइटें लगाई गईं।
इन सिग्नलों के लिए बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर लगाए। अब तक कई बार मीटर रिचार्ज में देरी और मीटर के तेज चलने की वजह से वक्त से पहले ही रिचार्ज खत्म होने से सिग्नल ठप हो गए।
विज्ञापन

इससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ा। इसे शासन ने गंभीरता से लिया। इसके बाद अब बिजली विभाग ने 59 चौराहें के प्रीपेड मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष 29 चौराहों पर जल्द मीटर बदलने के लिए महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से फिर पत्र भेजा गया।
मीटर तेज चलने की भी शिकायत
कई बार जब सिग्नल बंद हुए तो इसका संचालन करने वाली कंपनी की जांच में सामने आया कि मीटर तेज भाग रहे हैं। कई चौराहों पर ऐसी भी गड़बड़ी सामने आई कि जितने रिचार्ज में सिग्नल एक महीने चला, उतने ही रिचार्ज में दूसरे महीने में महज दस दिन ही चला। इसके बाद स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की। इस मामले को लेकर बिजली उपभोक्ता परिषद के नेता अवधेश वर्मा ने बिजली विभाग पर सवाल उठा गए थे और मीटरों की गड़बड़ी को लेकर जांच की मांग की थी।

पोस्टपेड मीटर लग रहे
महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी कंपनी, एससी सिंह ने बताया कि बिजली विभाग अब ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के प्रीपेड मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगा रहा है। कुछ चौराहों पर मीटर अभी नहीं बदल पाए हैं। इसे लेकर बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है कि बेहतर ट्रैफिक संचालन को लेकर जल्द मीटर बदलने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed