फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   premdas becomes the chief of hanuman gadhi.

प्रेमदास जी महराज बने अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत, संतों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

Sun, 09 Dec 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Sun, 09 Dec 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
premdas becomes the chief of hanuman gadhi.
प्रेमदास जी महराज - फोटो : amar ujala

अयोध्या में बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी के लिए नए महंत का चुनाव हो गया है। प्रेमदास जी महराज हुनमानगढ़ी के नए महंत होंगे। हनुमानगढ़ी में रविवार को हुई बैठक में संतों व महंतों की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


आपको बता दें कि कैंसर पीड़ित गद्दीनशीन महंत रमेशदास की मौत के बाद इस बार सागरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास के प्रस्ताव पर हनुमानगढ़ी के पंचों द्वारा नए गद्दीनशीन का चयन होना था।
विज्ञापन


मगर, शुक्रवार को हुई बैठक में चारों पट्टी दो गुट में बंट गईं और दूसरे गुट ने सागरिया पट्टी से ही एक दूसरे संत का नाम गद्दीनशीन के लिए प्रस्तावित कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया और बैठक रविवार तक के लिए टाल दी गई थी। जिस पर रविवार को फैसला ले लिया गया। हालांकि, इसमें सागरीय पट्टी के महंत ज्ञानदास शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हनुमानगढ़ी की व्यवस्था चार पट्टी हरिद्वारी, सागरिया, उज्जैनिया और बसंतिया में बंटी है। इन्हीं में से महंत चुना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed