फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pregenent lady killed by bull

घर के बाहर टहल रही थी गर्भवती, सांड ने ले ली जान

Mon, 18 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
pregenent lady killed by bull
Demo Picture

सरोजनीनगर में सांड के टक्कर मारने से गंभीर रूप से जख्मी गर्भवती लक्ष्मी (25)  ने दम तोड़ दिया। मामला गुरुवार रात का है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि सांड के हमले से घायल लक्ष्मी के बच्चे की कोख में ही मौत हो गई। इसके बाद लक्ष्मी की जान बचाने की कोशिशें की जाती रहीं पर कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया कि मझगांव शाहपुर निवासी सुनील कुमार दिहाड़ी मजदूर है। सुनील की पत्नी लक्ष्मी छह माह के गर्भ से थी।

बृहस्पतिवार रात लक्ष्मी खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान वहां आए सांड ने उसे टक्कर मार दिया। लक्ष्मी ने किसी तरह खुद को संभाला तो सांड ने उसे उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन दौड़ते हुए बाहर आए और देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। परिवारीजनों ने लाठी व डंडे से सांड को भगाया और लक्ष्मी को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां शनिवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पति व दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।

आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन

सड़क पर टहलते सांड के मारने से लक्ष्मी की मौत का यह कोई इकलौता मामला नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही विकासनगर में दो सांडों की लड़ाई में अखिलेश तिवारी की हो गई थी।

पर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? नगर निगम दावा करता है कि वह अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ता है। पर किसी भी सड़क पर चले जाइए मवेशी इधर-उधर टहलते मिल जाएंगे।  नगर निगम बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सांडों को पकड़ने का जिम्मा जिला पंचायत पर डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed