{"_id":"63b299e0d4cb2270ef766eb2","slug":"pre-primary-classes-will-be-start-in-madarsas-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मदरसों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, तैयारी शुरू, कंप्यूटर शिक्षा हो चुकी है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मदरसों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, तैयारी शुरू, कंप्यूटर शिक्षा हो चुकी है शुरू
Mon, 02 Jan 2023 02:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Jan 2023 02:19 PM IST
सार
यूपी में मदरसों को आधुनिक बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए यहां कंप्यूटर शिक्षा भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में यहां प्री प्राइमरी कक्षाएं भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विस्तार
जल्द ही उत्तर प्रदेश के मदरसों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मार्च में इसका पूरा शिड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
दरअसल, मदरसों को आधुनिक बनाने की कवायद चल रही है। यहां के बच्चे विज्ञान, गणित जैसे विषय पढ़ें और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हों, इसकी पुरजोर कोशिश हो रही है। यही कारण है कि मदरसों में कंप्यूटर शिक्षा भी शुरू की गई।
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने के पीछे भी सरकार की मंशा यही है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी प्रतिस्पर्धा में आगे रहें। इसी सोच के तहत प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने की तैयारियां हो रही हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद का कहना है कि इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्री प्राइमरी का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। कोशिश है कि शुरू से ही बच्चों को सभी विषय पढ़ाए जाएं। मार्च में बोर्ड का कैलेंडर जारी होता है। उसी समय प्री प्राइमरी कक्षाओं का भी शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा।