{"_id":"5dc3237c8ebc3e5afe1982fa","slug":"pre-board-exams-course-incomplete-in-schools-lucknow-news-lko490843285","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री बोर्ड परीक्षा सिर पर, स्कूलों में पूरा नहीं हुआ पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री बोर्ड परीक्षा सिर पर, स्कूलों में पूरा नहीं हुआ पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। यूपी बोर्ड के स्कूल, विभाग द्वारा प्रस्तावित समय के अनुसार प्रीबोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार नहीं है। विभाग ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में पहली प्रीबोर्ड परीक्षा के निर्देश दिए हैं। जबकि स्कूलों में अभी तक एक चौथाई पाठ्यक्रम बाकी है। इस वजह से वे अभी परीक्षा नहीं करा सकते।
विभाग ने दोनों प्रीबोर्ड परीक्षा के लिए पहले ही समय सारिणी तय कर दी थी। पहली प्रीबोर्ड परीक्षा 9 नवंबर तक और दूसरी प्रीबोर्ड 16 से 24 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कोई भी स्कूल प्रीबोर्ड परीक्षा कराने को तैयार नहीं है। राजकीय हो या फिर सहायता प्राप्त विद्यालय या फिर वित्तविहीन स्कूल, किसी स्कूल में अभी पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। स्कूलों के अनुसार, अभी 25 प्रतिशत पाठ्यक्रम पढ़ाना बाकी है। स्कूलों के मुताबिक, वे अतिरिक्त कक्षाएं और रीमिडियल कक्षाओं के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करने में जुटे हैं। जो विषय में कमजोर छात्र हैं, उनके लिए रीमिडियल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही शुरू होंगी प्रीबोर्ड परीक्षा
अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहब लाल मिश्रा ने बताया कि रीमिडियल व अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही प्रीबोर्ड परीक्षाएं करा पाएंगे। जीआईसी निशातगंज के डॉ. नित्यप्रकाश सिंह व राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वदानंद ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है। यहां पर भी नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही प्री बोर्ड परीक्षा करानी पड़ेगी। एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एचएन उपाध्याय ने बताया कि अभी प्रीबोर्ड परीक्षा के लिए तिथि तय नहीं की है।
विज्ञापन
तो दूसरी प्रीबोर्ड परीक्षा भी होगी लेट
दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर के 16 से 24 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पहली प्री बोर्ड परीक्षा ही लेट शुरू होने वाली है, ऐसे में स्कूल प्रशासन दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा भी तय समय सारिणी में नहीं करा सकेंगे। वे जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही करा सकेंगे।