फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PRD jawan dies, woman injured in car collision

Lucknow News: कार की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत, महिला घायल .

Sun, 24 Mar 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Mar 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan dies, woman injured in car collision
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में शनिवार देर शाम नशे में धुत होकर कार दौड़ा रहे सरकारी चालक ने स्कूटी सवार महिला व पैदल जा रहे पीआरडी जवान को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात पीआरडी जवान की मौत हो गई। आरोपी चालक को कार समेत मौके से ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन




परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहे की तरफ जा रही जलकल विभाग की तेज रफ्तार एंबेसडर कार ने शनिवार शाम सात बजे हलवासिया मार्केट के पास एक स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार डालीगंज की रहने वाली वंदना जैन गिरकर घायल हो गईं। हादसे के दौरान ही कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे पीआरडी जवान दिनेश कुंअर अली (45) निवासी इनामीपुर, जैदपुर बाराबंकी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




राहगीरों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश व वंदना को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दिनेश को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि वंदना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान देर रात पीआरडी जवान दिनेश की मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी चालक बिहारीलाल निवासी एल्डिको तीन, पीजीआई नशे में धुत था। दिनेश के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed