फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayer will start in Ram Temple from 22 January 2024.

Ram temple: योगी के मंत्री बोले, अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी पूजा

Wed, 07 Jun 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि राम मंदिर मोदी सरकार के बीते नौ साल की उपलब्धि है। राम मंदिर में 2024 से पूजा शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Prayer will start in Ram Temple from 22 January 2024.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा कर 22 जनवरी 2024 से पूजा शुरू हो जाएगी। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर के कराए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि है।

विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि पिछले नौ साल में देश और प्रधानमंत्री दोनों का सम्मान बढ़ा है। नौ साल पहले देश की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी, जो अब पांचवें स्थान पर है। सरकार का पूरा पैसा भी आम आदमी तक डीबीटी के जरिये के उसके बैंक खाते में पहुंच रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे होटल: मेहमानों का ब्योरा ऑनलाइन रखना होगा जरूरी, राज्य सरकार बनाएगी पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पांच हजार में परिवार के सदस्य कर सकेंगे मुख्तारनामा, पावर ऑफ अटार्नी अब आसान नहीं


नौ साल में 3.5 करोड़ मकान शहरी क्षेत्र में दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में घर-घर शौचालय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में एम्स बढ़कर सात से 15 हो चुके हैं। 700 नए मेडिकल कॉलेज बने। हाईवे निर्माण की गति भी 12 से बढ़कर 40 किमी प्रतिदिन हो चुकी है। पहले स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की बात होती थी, अब स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की बात होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed