फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayed for eternal marriage by worshiping Goddess Skandamata

Lucknow News: देवी स्कंदमाता की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prayed for eternal marriage by worshiping Goddess Skandamata
श्रावस्ती। नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति के मां स्कंदमाता स्वरूप का विधि विधान पूर्वक पूजन किया और मातारानी से अखंड सुहाग व ममत्व की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र पर दिन-प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में शंख-घंटे व घड़ियाल बजने लगे। भक्तों ने मां का शृंगार कर अखंड सुहाग की कामना की। ममत्व की देवी मां स्कंद माता सूनी गोद भरती है।
विज्ञापन

इसलिए कुछ भक्तों ने मां से पुत्र रत्न का वरदान भी मांगा। भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, झारखंडी मंदिर, सर्वामाई मंदिर, इकौना के बेचू बाबा मंदिर, माता ज्वाला देवी मंदिर, जमुनहा के जगपति नाथ धाम, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, गिलौला के झारखंडी व सदाशिव मंदिर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न मंदिरों में लोगों ने अपने पाल्यों का मुंडन संस्कार करा कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों के द्वार पर दिन भर मातारानी के भजन बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed