फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj police searching for benami property of Mafia Atiq Ahmed in Lucknow

Lucknow News : माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति की लखनऊ में तलाश कर रही प्रयागराज पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 10:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Jul 2023 10:28 PM IST
सार

माफिया अतीक की लखनऊ में कई संपत्तियों पर प्रयागराज की धूमनगंज थाने की पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है। इसमें मड़ियांव के आईआईएम रोड इंद्रापुरम में 8 हजार वर्गफीट का बंगला, विभूतिखंड के विजयंत खंड में स्थित करोड़ों का भूखंड, बीबीडी इलाके में करोड़ों रुपये की जमीन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Prayagraj police searching for benami property of Mafia Atiq Ahmed in Lucknow
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फूलपुर से सांसद व प्रयागराज पश्चिमी विधानसभा के पूर्व विधायक माफिया अतीक अहमद की बेनामी व आपराधिक गतिविधियों से कमाई गई संपत्तियों का ब्योरा प्रयागराज पुलिस जुटा रही है। इस में संबंध में पुलिस टीम ने दो दिनों तक गोमतीनगर में डेरा डाले हुए थी। टीम ने विशालखंड-एक में बेशकीमती संपत्ती का ब्योरा जुटाया है। जिसकी हकीकत व दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए एलडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों से पत्राचार शुरू कर दिया गया है। यह संपत्ती सपा सरकार के पूर्व मंत्री रहे व कद्दावर नेता के घर के पास है।

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाते समय रात करीब 10.30 गोली मारकर हत्या कर दी गई। माफिया भाइयों को वकील उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया। धूमनगंज पुलिस की मौजूदगी में वारदात को अंजाम देने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


प्रयागराज पुलिस व ईडी ने अतीक अहमद की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया। लखनऊ में रविवार को प्रयागराज पुलिस की टीम पहुंची। टीम को गोमतीनगर के विशालखंड में एक बेशकीमती संपत्ती की सूचना मिली। यह संपत्ती सपा सरकार के मंत्री रहे व कद्दावर नेता अभिषेक मिश्रा के आवास के पास स्थित है। पुलिस ने जब इस संपत्ति के बारे में जानकारी की तो हकीकत सामने आई। इस संपत्ती की कीमत अतीक ने खुद अदा की थी। दस्तावेजों की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस ने एलडीए के अधिकारियों से पत्राचार किया। वहीं इस संपत्ती के बारे में और जानकारी के लिए गोमतीनगर पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संपत्तियों पर हो चुकी है 14 (1) की कार्रवाई
माफिया अतीक की लखनऊ में कई संपत्तियों पर प्रयागराज की धूमनगंज थाने की पुलिस ने गुंडा एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है। इसमें मड़ियांव के आईआईएम रोड इंद्रापुरम में 8 हजार वर्गफीट का बंगला, विभूतिखंड के विजयंत खंड में स्थित करोड़ों का भूखंड, बीबीडी इलाके में करोड़ों रुपये की जमीन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं महानगर के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में भी अतीक की एक संपत्ती के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद अब गोमतीनगर के विशालखंड में जमीन सामने आई है। वहीं अतीक के कई करीबी बिल्डरों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रयागराज पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पुराने लखनऊ में भी माफिया अतीक के बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इन पर भी गुडां एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed