फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj passenger arrived three hours late

Lucknow News: तीन घंटे देर से आई प्रयागराज पैसेंजर

Mon, 14 Oct 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 14 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj passenger arrived three hours late
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी पंजाब मेल ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। रविवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे और लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची। इन ट्रेनों को लखनऊ से ही देर से रवाना किया गया।
विज्ञापन


प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर करीब 20 मिनट देरी से पहुंची, लेकिन देर तक रुकी रहने के कारण 45 मिनट लेट हो गई। सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे देर से पहुंची। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन


शनिवार रात बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर एक-एक घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दिन के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
रायबरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी और आनंद विहार के बीच एक दिन के लिए स्पेशल ट्रेन दौड़ाई गई। रविवार को वाराणसी-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल रायबरेली से होकर गुजरी। रायबरेली में कुछ देर रुकने के बाद रवाना हो गई। सोमवार को यही ट्रेन आनंद विहार-वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल लौटेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। इसमें एसी और स्लीपर के 22 कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed