फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj episode: Priyanka Gandhi talks to the aggrieved competitive students, promises to meet

प्रयागराज प्रकरण : प्रियंका गांधी ने पीड़ित प्रतियोगी छात्रों से की बातचीत, मिलने का किया वादा

Thu, 27 Jan 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

छात्रों ने प्रियंका गांधी को आपबीती सुनाई। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। मैं हर मंच से, हर फोरम में आपकी बात उठाऊंगी। डरिए मत, ये सुनिश्चित करिए कि चुनाव आपके मुद्दों पर हो, आपके रोजगार के मुद्दे पर हो, सरकार आपको नौकरी नहीं देती और आप पर दमन भी करती है।

विज्ञापन
Prayagraj episode: Priyanka Gandhi talks to the aggrieved competitive students, promises to meet
प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज में पुलिस की पिटाई का निशाना बने प्रतियोगी छात्रों से वर्चुअल बात की और मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करिए कि चुनाव रोजगार के मुद्दे पर हो। रेलवे एनटीपीसी और ग्रुप डी से संबंधित परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लॉज के दरवाजे तोड़कर पिटाई की थी। अभ्यर्थियों की आपबीती सुनने के बाद प्रियंका ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। मैं हर मंच और फोरम पर आपकी बात उठाऊंगी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार नौकरी नहीं देती और दमन भी करती है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया को सालों लटकने से बचाने का हल जॉब कैलेंडर है। प्रियंका ने जल्द ही प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने का भी वादा किया।

विज्ञापन

 

उधर, प्रयागराज में रेलवे भर्ती के परिणाम में हुए भ्रष्टाचार और छात्रों पर कराए गए लाठी चार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्य सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रेल मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। एसएफआई के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह की अगुवाई में शहर के बस स्टेशन स्थित कार्यालय से पदाधिकारियों का जुलूस निकाला गया। विवेक विक्रम ने कहा कि तीन से छह साल बीतने को हैं लेकिन रेलवे ने अपनी रिक्तियों को अभी तक नहीं भरा है। फॉर्म भरे जा चुके हैं। कुछ की परीक्षा नहीं हुई तो अन्य का परिणाम ही घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन

 

रेलवे बोर्ड की लापरवाही के खिलाफ यदि छात्र अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन करता है तो उनके ऊपर लाठी चार्ज करना, उनके हॉस्टल के कमरों को तोड़ना, यह पूरे लोकतांत्रिक व्यवस्था को शर्मशार करता है। जिलाध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उसके बावजूद रेलवे के किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड परीक्षा के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी करे। इस मौके पर सैफ हामिद अली, अकरम, संदीप, शिवम मौर्या, अरसद, शशांक पांडेय, राधेश्याम वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी की छात्र विंग (सीवाईएसएस) ने प्रयागराज में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. अजीज, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कोरी, सौरभ मिश्रा, कुश यादव, दुर्गेश तिवारी, सुमित तिवारी, विजय, मुकेश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed