फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj and Lucknow airport will be developed, new airport will be built in Palia, nine airports in the stat

Budget 2023 : प्रयागराज और लखनऊ एयरपोर्ट का होगा विकास, पलिया में बनेगा नया, प्रदेश में हैं 9 एयरपोर्ट

Thu, 02 Feb 2023 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Feb 2023 12:59 AM IST
सार

प्रदेश में सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और मुरादाबाद में एयरपोर्ट से इस साल उड़ान शुरू हो जाएगी। इन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के संचालन के लाइसेंस आगामी चार पांच महीने में मिल जाएंगे। कानपुर में बनाए गए नए एयरपोर्ट का संचालन भी अप्रैल महीने तक शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj and Lucknow airport will be developed, new airport will be built in Palia, nine airports in the stat
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 50 नए एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में लखीमपुर खीरी के पलिया में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। पलिया में एयरपोर्ट बनाने के लिए औचित्य की रिपोर्ट सरकार को मिल गई है। प्रदेश में अभी 9 एयरपोर्ट संचालित है और नौ एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी लखनऊ, वाराणसी, बरेली, हिंडन, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट संचालित है। इसमें से लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। जबकि सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती,  मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या, नोएडा में जेवर और सहारनपुर एयरपोर्ट का निर्माण प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पलिया में एयरपोर्ट बनाने के लिए सरकार ने एक एजेंसी से सर्वे कराया है। सर्वे में पलिया में एयरपोर्ट की आवश्यकता, वहां से मिलने वाले बिजनेस, एयरपोर्ट से होने वाले फायदे का सर्वे कराया है। शासन को औचित्य की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ और प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार होगा
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल और रनवे बनाने की योजना है। वहीं 2025 कुंभ के मद्देनजर प्रयागराज एयरपोर्ट पर नए रनवे और नए टर्मिनल का निर्माण कराने की भी योजना है। शासन ने इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन  प्राधिकरण को पत्र लिखा है।

आगरा एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल टर्मिनल
आगरा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ाने पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आगरा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ाने की मंजूरी दी है। इसके बाद प्रदेश सरकार वहां नया टर्मिनल सहित आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू की है।

सहारनपुर एयरपोर्ट के लिए मिली पर्यावरण एनओसी
शासन को सहारनपुर में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए पर्यावरण की एनओसी मिल गई है। केंद्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से अब वहां एयरपोर्ट निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाएगी।


इस साल शुरू हो जाएंगे छह नए एयरपोर्ट
प्रदेश में सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और मुरादाबाद में एयरपोर्ट से इस साल उड़ान शुरू हो जाएगी। इन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के संचालन के लाइसेंस आगामी चार पांच महीने में मिल जाएंगे। कानपुर में बनाए गए नए एयरपोर्ट का संचालन भी अप्रैल महीने तक शुरू हो जाएगा। वहीं अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन 2024 की शुरुआत में हो जाएगा। जेवर एयरपोर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed