फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   praveen togdiya ayodhya kooch campaign is not a surety for success

अयोध्या कूच: तोगड़िया ने हलचल तो मचाई, पर कामयाबी की राह आसान नहीं

Wed, 24 Oct 2018 03:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Oct 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
praveen togdiya ayodhya kooch campaign is not a surety for success
प्रवीण तोगड़िया के समर्थक। - फोटो : amar ujala

विहिप से अलग हुए डॉ. प्रवीण भाई तोगिड़या के विद्रोही तेवरों ने हलचल जरूर मचा दी है लेकिन उनके बहुत बड़ा उलटफेर करने में सफल होने की राह आसान नहीं है। हालांकि उन्होंने अयोध्या में नई पार्टी बनाने के फैसले को ऐन वक्त टाल दिया है। पर, उनकी गतिविधियां भगवा टोली पर दबाव बनाती जरूर दिख रही हैं।

विज्ञापन


तोगड़िया और उनके समर्थक इसे अपनी उपलब्धि मान सकते हैं। पर, इसे उनकी बड़ी और टिकाऊ सफलता मानना जल्दबाजी होगी। कारण संघ परिवार के ही अतीत के कई उदाहरण तोगड़िया की राह की सफलता की बहुत उम्मीद नहीं बंधाते। यह बात अलग है कि वह भी औरों की तरह संघ परिवार व भाजपा को राजनीतिक रूप से थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा दें।
विज्ञापन


डॉ. तोगड़िया को लखनऊ और अयोध्या में सभा की इजाजत और दोनों स्थानों पर उनके मनमुताबिक कार्यक्रम करने में सफल रहने से भगवा टोली पर उनकी गतिविधियों के दबाव को समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले संघ परिवार के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार की देखरेख में काम कर रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मुस्लिमों के सरयू में वजू और मंदिर निर्माण के लिए दुआएं मांगने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

तोगड़िया की सक्रियता हिंदुत्व और राममंदिर पर अभी तक शांत और संघ परिवार एवं भाजपा की रणनीति के साथ चल रहे संतों को भी मुखर होने के लिए मजबूर कर सकती है। संघ परिवार और विहिप के विरोधी संत भी उनके साथ खड़े होकर भगवा टोली के लिए समस्या बढ़ा सकते हैं।

बावजूद इसके अतीत के उदाहरण और मंदिर मद्दे पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षकारों की तरफ से उनकी गतिविधियों पर सामने आई टिप्पणियां उनकी कामयाबी की राह को बहुत लंबी और बड़ी होने की उम्मीद नहीं बंधाती।

ये  हैं उदाहरण

तोगड़िया से पहले भी संघ परिवार के कई चेहरों ने बगावती कदम उठाए। इनमें कुछ तो वापस मूल विचारधारा के साथ आ गए। कुछ नहीं आए, लेकिन किसी की बगावत बड़ी कामयाबी का मिसाल नहीं बन पाई। सबसे चर्चित उदाहरण 1973 का है।

कानपुर में जनसंघ का अधिवेशन था, जिसमें लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ। बलराज मधोक ने इस फैसले का विरोध किया, पर आडवाणी अध्यक्ष हो गए। मधोक बागी हो गए। उन्होंने अंतिम सांस तक संघ और भाजपा का विरोध किया, लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिली।

ये भी हैं उदाहरण

मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कल्याण सिंह ने भी बगावत की राह पकड़ी। उन्होंने दो बार भाजपा छोड़ी और पार्टी बनाई, पर बहुत कामयाब नहीं हो पाए। आखिरकार वह लौटकर भाजपा में ही आ गए। अब राजस्थान के राज्यपाल हैं। नेतृत्व के फैसलों से असहमत होने पर उमा भारती ने भी बगावत की राह पकड़ी।

उन्होंने अयोध्या तक ‘राम रोटी यात्रा’ निकाली और सरयू के तट पर भाजपा का विकल्प खड़ा करने की घोषणा की। पर, उनकी भी बागी राह बड़ा मुकाम नहीं हासिल कर पाई। वह भी भाजपा में लौट आईं। मदनलाल खुराना का भी उदाहरण है।

अलबत्ता एक उदाहरण बाबूलाल मरांडी का जरूर है जो तोगड़िया की उम्मीद बंधा सकता है। पर, मरांडी की परिस्थितियां अलग थीं। हालांकि मरांडी भी बगावत के बाद पहले चुनाव में ही थोड़ा-बहुत असर दिखा पाए, लेकिन अकेले दम पर झारखंड में भाजपा का विकल्प नहीं बन पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed