{"_id":"675c5895ce9908ca6b05f7e9","slug":"praveen-togadiya-addressed-a-jansabha-in-lucknow-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: प्रवीण तोगड़िया बोले- हर शनिवार को एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: प्रवीण तोगड़िया बोले- हर शनिवार को एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें हिंदू
Fri, 13 Dec 2024 09:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:23 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अगर हिंदू बंटे तो देश के लिए खतरा होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू शनिवार को एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने विकासखंड माल में अपना बाजार मैदान में जनसभा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हिंदू, जातियों और उपधर्मों में बंटा रहा है। भविष्य में हिंदुओं के लिए खतरा पैदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने जनसंख्या बढ़ाने, प्रतिदिन पूजा अर्चना करने और केंद्रों पर हर शनिवार हनुमान चालीसा पाठ कर मानव शक्तियों को एकत्रित करने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रतिभान सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष योगेश, प्रमोद आचार्य व त्रिभुवन नाथ बाबा ने हिंदुओं को संगठित रहने को कहा। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत, पवन साहू व उज्ज्वल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन