{"_id":"5b31ee1e4f1c1bda6e8b9fdb","slug":"praveen-togadia-press-conference-in-lucknow-on-ram-mandir-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेतृत्व छद्म हिंदू, उन्हें मलमास की नहीं रमजान की चिंता है: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेतृत्व छद्म हिंदू, उन्हें मलमास की नहीं रमजान की चिंता है: प्रवीण तोगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/फैजाबाद
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व छद्म हिंदू है। वो अब मलमास की नहीं रमजान की चिंता करने लगा है। केंद्र में सरकार बने चार साल हो गए हैं लेकिन अभी तक राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई कानून नहीं बना है। बीजेपी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। राम मंदिर के लिए हमें तीसरे विकल्प की तलाश करनी होगी। प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि हिंदुओं को सौंपी जाए। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने विश्व हिंदू परिषद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नाम से एक नए संगठन की नींव रखी है।
विज्ञापन
बीजेपी द्वारा लगातार कोर्ट के फैसले का हवाला देने से नाराज प्रवीण तोगड़िया बोले, 1984 में यह संकल्प किया गया था कि सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या में मंदिर बनेगा। अगर कोर्ट के आदेश से ही मंदिर बनाना था तो जनता को वचन नहीं देना चाहिए था। कारसेवक बनाकर मुलायम की गोलियां नहीं खिलवानी चाहिए थीं। उन्होंने हिमाचल चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराने के प्रस्ताव का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दस करोड़ लोगों तक जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। आज अयोध्या जाकर यह संकल्प करूंगा। अगर अक्तूबर तक सरकार ने राम मंदिर का टाइम टेबल नहीं दिया तो लखनऊ से आंदोलन शुरू होगा।
योगी से प्रेम, मोदी से नाराजगी
प्रवीण तोगड़िया
पत्रकारों से वर्ता के दौरान प्रवीण तोगड़िया प्रधानमंत्री मोदी पर जहां हमलावर नजर आए, वहीं सीएम योगी को लेकर नरम दिखे। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि विदेश यात्राओं के चलते बड़े भाई नरेंद्र मोदी को राम मंदिर के लिए संसद में कानून बनाने का समय नहीं मिल रहा होगा। इसलिए हमने कुछ वकीलों की सहायता से मंदिर निर्माण का एक प्रस्ताव तैयार कराया है, जिसे अयोध्या में संतों के साथ विमर्श के बाद देश के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। सीएम योगी को पूज्यनीय बताते हुए बोले, उनके गुरु मेरे भी गुरु रहे हैं।