{"_id":"61ebb89bc05a866629533115","slug":"praveen-singh-aran-and-his-wife-supriya-aran-join-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बरेली कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल, अब इसी सीट से साइकिल के सिंबल पर लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बरेली कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल, अब इसी सीट से साइकिल के सिंबल पर लड़ेंगी चुनाव
Sat, 22 Jan 2022 03:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jan 2022 03:23 PM IST
सार
सपा ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की पत्नी सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ मौजूद प्रवीण सिंह ऐरन व उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन और उनके पति पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा ने सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने एलान किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 22 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है कि सरकार बनने पर प्रदेश में आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है नौकरियां भी दे सकती है। ये नौकरियां आईटी सेक्टर वालों को मिलेंगी।
सपा ने संडीला के पूर्व विधायक स्वर्गीय महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह को संडीला से टिकट देने का एलान किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की खुशहाली के लिए काम करेगी। 300 यूनिट फ्री बिजली मिलने से जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल सके हैं। सरकार झूठा प्रचार कर रही है। विज्ञापनों में बंगाल का पुल और अमेरिका की फैक्टरी दिखाई जा रही है। उनके पास अपना काम बताने के लिए नहीं हैं।
विज्ञापन
चन्द्रभूषण बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा का सपा से इस्तीफा दे दिया है। वह सदर सीट से बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं।