फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prateek-Aparna: Prateek posted a picture with Aparna Yadav and wrote this, amid rumors of divorce.

Prateek-Aparna: प्रतीक ने अपर्णा यादव के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'ऑल इज गुड', पहले खुद लिखी थी तलाक की बात

Wed, 28 Jan 2026 05:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Jan 2026 05:20 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक ने पत्नी अपर्णा से विवाद और तलाक लेने की खबरों के बीच एक नई पोस्ट की है जिसमें उन्होंने सब कुछ ठीक होने का दावा किया है।

विज्ञापन
Prateek-Aparna: Prateek posted a picture with Aparna Yadav and wrote this, amid rumors of divorce.
अपर्णा यादव व प्रतीक यादव। - फोटो : instagram

विस्तार

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव के वैवाहिक जीवन को लेकर चल रहे विवाद पर बुधवार को प्रतीक यादव की पोस्ट के बाद विराम लग गया। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया कि उनके और अपर्णा के बीच अब सब ठीक है। इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव के साथ एक हैप्पी कपल वाली तस्वीर साझा की।

विज्ञापन


फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आल इज गुड। साथ ही, संदेश में परिवार को ''चैंपियनों का परिवार'' बताया और कहा कि चैंपियन वही होते हैं जो अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याओं को सुलझा लेते हैं। इस पोस्ट को अपर्णा यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया गया। वहीं, इस मामले में अपर्णा यादव के भाई अमन बिस्ट ने कहा कि अपर्णा और प्रतीक के बीच पहले ही सब कुछ ठीक था। लोगों की साजिश थी रिश्ते को तुड़वाने की जो असफल रही।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का निधन: सीएम योगी बोले- हृदय विदारक घटना, अखिलेश-मायावती ने भी जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एआई पर अंधविश्वास न करें, इसे टूल बनाएं... विशेषज्ञों ने सुझाए इसके सही इस्तेमाल के तरीके




 

19 जनवरी को किया था तलाक एलान

प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को आठ घंटे में दो पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा को ''स्वार्थी'' और ''परिवार तोड़ने वाली'' बताया था। साथ ही तलाक लेने की घोषणा की थी। इस पर कुछ दिनों तक अपर्णा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालाकि, एक निजी टीवी चैलन से बात करते हुए उन्होंने इसे साजिश का हिस्सा बताया था, और पर्दाफाश करने की बात कही थी।

डेढ़ घंटे में की तीन पोस्ट

प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर दो एक पोस्ट साझा कर पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही होने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने हैं तीन बजे दो और पोस्ट साझा की। इसमें विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जो लोग दोनों को साथ देखकर जलते हैं वे हमेशा जलते रहेंगे। वहीं, वीडियो में उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को अपर्णा और उनके बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट की थी। इस दौरान वह विरोधियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आए।

नहीं हटाई पुरानी पोस्ट

प्रतीक ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच सब कुछ सही होने की बात की है, लेकिन अभी तक 19 जनवरी को अपर्णा के खिलाफ किए गए पोस्ट को हटाया नहीं है। दोनों पोस्ट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed