फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath has expressed grief over the demise of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का निधन: सीएम योगी बोले- हृदय विदारक घटना, अखिलेश-मायावती ने भी जताया शोक

Wed, 28 Jan 2026 02:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Jan 2026 02:56 PM IST
सार

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन ने राजनीतिक जगत को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath has expressed grief over the demise of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar.
डिप्टी सीएम अजित पवार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। इस घटना ने राजनीतिक जगत को हिलाकर रख दिया। हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। 
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
विज्ञापन


प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
 


अजित पवार के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी। 
 

बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार का आज बारामती में विमान हादसे में हुई मौत अति-दुखद है। उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
 

 घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed