{"_id":"68873327a1868e10d60eb5fb","slug":"pratapgarh-jail-jailor-suspended-orders-for-disciplinary-action-also-taken-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: प्रतापगढ़ जेल के जेलर किए गए निलंबित, अनुशासनिक कार्रवाई के भी आदेश; DIG की जांच में गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: प्रतापगढ़ जेल के जेलर किए गए निलंबित, अनुशासनिक कार्रवाई के भी आदेश; DIG की जांच में गिरी गाज
Mon, 28 Jul 2025 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:52 PM IST
सार
सरकारी काम में लापरवाही पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ के जेलर अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शासन ने सोमवार को प्रतापगढ़ के जेलर अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज रेंज के डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि जिला कारागार प्रतापगढ़ में तैनात कारापाल (जेलर) अजय कुमार सिंह का व्यवहार अधीनस्थ कर्मियों के प्रति अनुचित रहा है। जांच के दौरान संकलित बयानों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि अजय सिंह द्वारा आकस्मिकता की स्थिति में अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक अवकाश प्रदान नहीं किया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों का अनुपालन भी ठीक से नहीं किया गया। इसके अलावा अजय द्वारा अधीनस्थों के साथ अशोभनीय, अमर्यादित एवं असंवैधानिक आचरण किया गया, जो सेवा आचरण नियमों के प्रतिकूल है।
विज्ञापन