{"_id":"aa1cf66cfa5862fe87765feff471eb6a","slug":"pratapgarh-dmu-trains-on-the-track-including-the-ten-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ डीएमयू सहित दस रद्द ट्रेनें पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ डीएमयू सहित दस रद्द ट्रेनें पटरी पर
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने 20 जून से निरस्त चल रहीं प्रतापगढ़ डीएमयू सहित दस ट्रेनों का संचालन मंगलवार को रेलवे ने फिर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 54282/83 (2/3 एसएल) लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर, 54253 /54 (1/2 पीआरएल) लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, 54293/94 (1/2 पीएल) लखनऊ-प्रतापगढ़, 74201/04 प्रतापगढ़-लखनऊ डीएमयू और 64281/82 सुल्तानपुर मेमू पैसेंजर को पटरी की मरम्मत के लिए रद्द किया गया था।
विज्ञापन
रेलवे ने काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन का तीन फेरा और बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अब 10, 12 और 16 जुलाई को लखनऊ से काठगोदाम के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन की तीन फेरों की बुकिंग दोबारा शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम सुपरफास्ट त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस की घोषणा अंतरिम रेल बजट में की गई थी।
विज्ञापन
बरेली सिटी होकर इस ट्रेन को उस रेलपथ से चलना है। जहां इस समय आमान परिवर्तन चल रहा है।
लालकुआं से बरेली तक आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद ही इस ट्रेन को नियमित किया जा सकेगा।
प्रीमियम ट्रेन की भीड़ कम होने के बाद इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। फिलहाल इस ट्रेन को नियमित होने में दो माह तक का समय लग सकता है।