फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashant Kishor to help Congress for UP assembly election.

मोदी, नीतीश की सरकार बनवाई, अब ली कांग्रेस की जिम्मेदारी

Thu, 10 Mar 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Prashant Kishor to help Congress for UP assembly election.
कांग्रेस नेताओं के साथ प्रशांत किशोर - फोटो : amar ujala
राजनीति प्रबंधन में अपना लोहा मनवा चुके प्रशांत किशोर ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में सूबे के कांग्रेसियों से फीडबैक लिया। वे यूपी में कांग्रेस की थाह लेने के बाद ही 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल उन्होंने 14 पेज का प्रोफार्मा देकर जिलों से माइक्रो स्तर की सूचनाएं मांगी हैं। इसके बाद प्रशांत किशोर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ जिलों में जाकर वहां की नब्ज भी टटोलेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री के अलावा सभी जिला व शहर अध्यक्षों को बुलाया गया था। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के अलावा सह प्रभारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने सभी जिला व शहर अध्यक्षों से उनके यहां की जानकारी प्राप्त की। मीटिंग के बाद 14 पेज का प्रोफार्मा देते हुए उन्होंने कहा कि इसे 31 मार्च तक भरकर वापस भेज दिया जाए।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Prashant Kishor to help Congress for UP assembly election.
बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में एक-एक जिले में क्या रणनीति अपनाई जाए, संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, सूबे में किस प्रकार सरकार बन सकती है इन सब मुद्दों पर रणनीति बनाने को लेकर चर्चा की गई।

यूपी में यह पहली बैठक थी। युद्ध में जाने से पहले सेना को तैयार किया जा रहा है। आज से इसकी शुरुआत हो गई है।

सहयोगी व सहभागी के रूप में काम करेंगे पीके
पार्टी में प्रशांत किशोर यानी पीके की क्या भूमिका होगी इस प्रश्न के जवाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री कहते हैं कि वे सहयोगी व सहभागी के रूप में काम करेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जिस प्रकार बहुत सारे प्रोफेसर, डॉक्टर, अधिवक्ता व टेक्नोक्रेट पार्टी में आकर अपना योगदान दे रहे हैं उसी प्रकार पीके भी पार्टी के लिए काम करने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed