फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pran Pratishtha: Amid questions about Rahul-Sonia's departure, UP Congress will go to see Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा:राहुल-सोनिया के जाने के सवालों के बीच रामलला दर्शन करने जाएगी यूपी कांग्रेस, कार्यक्रम हुआ तय

Sun, 07 Jan 2024 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Jan 2024 07:45 AM IST
सार

कांग्रेस के  राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश  अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 15 जनवरी को कांग्रेस नेता अयोध्या जायेंगे।

विज्ञापन
Pran Pratishtha: Amid questions about Rahul-Sonia's departure, UP Congress will go to see Ramlala
सोनिया गांधी-राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मकर संक्रांति पर अयोध्या दर्शन का ऐलान कर कांग्रेस ने कई दिनों से चल रहे संशय को खत्म कर दिया है। कांग्रेस नेता मकर संक्रांति पर अयोध्या दर्शन कर न सिर्फ सियासी संदेश देंगे बल्कि भाजपा पर सवाल भी उठाएंगे।

विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने शनिवार शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय में मंत्रणा की। इसके बाद अयोध्या जाने का ऐलान किया गया। तय किया गया कि कांग्रेस के  राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश  अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 15 जनवरी को कांग्रेस नेता अयोध्या जायेंगे।
विज्ञापन


इस दिन सुबह 9.13 बजे  खरमास समाप्त होगा और पार्टी नेता 9.15 बजे बजे  अयोध्या के लिए निकलेंगे। सरयू स्नान के बाद रामलाल और हनुमानगढ़ में दर्शन पूजन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि सनातन धर्म के मुताबिक खरमास में कोई भी नया और धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। कांग्रेस के लोग सनातन धर्म को मानते ही नहीं है बल्कि उसकी गरिमा को भी जानते हैं। यही वजह है कि हम लोग खरमास खत्म होते ही अयोध्या के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दर्शन पूजन कर जय सियाराम का नारा बुलंद करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि जब खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो फिर भाजपा किस आधार पर अयोध्या दर्शन संबंधी निमंत्रण बांट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। अपनी यूपी जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मंदिरों में दर्शन पूजन किया तो गुरुद्वारा और मजारों पर जाकर भी माथा टेका है। हम लोग सभी धर्म का पूरी तरह सम्मान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed