फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: Amitabh, Madhuri, Rajinikanth Celebs, Workers And Beggars Will Be Guests

प्राण प्रतिष्ठा: अमिताभ और रजनीकांत होंगे खास मेहमान, 300 श्रमिकों और भिक्षुकों को भी किया गया आमंत्रित

Sun, 14 Jan 2024 08:45 AM IST
रोहित मिश्र आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jan 2024 08:45 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Guest List : प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी आदि के रहने के उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: Amitabh, Madhuri, Rajinikanth Celebs, Workers And Beggars Will Be Guests
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाज के हर विशिष्ट व सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। सात हजार से कुछ अधिक मेहमानों को चार हजार धर्माचार्यों, तीन हजार से अधिक गृहस्थ और विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। बड़ी संख्या में नामचीन शख्सियतों के साथ जाने-पहचाने चेहरे होंगे। मंदिर के सृजन में सहभागी 300 श्रमिक और दान देने वाले भिक्षुक भी अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। 50 के करीब पद्म सम्मानों से विभूषित हस्तियां आएंगी। शहीद कारसेवकों के परिवार के 60 सदस्य भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं। समारोह के अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ज्यादातर खास व आम मेहमानों तक निमंत्रण पत्र पहुंच गया है। अन्य को भेजा जा रहा है। इस काम के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अतिथियों तक निमंत्रण पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ट्रस्ट ने 125 संत परंपरा के चार हजार धर्मगुरुओं को एक श्रेणी में रखा है। इनमें चारों पीठों ज्योर्तिमठ, गोवर्धन, शारदा व श्रंगेरी के शंकराचार्यों के साथ संन्यासी व वैरागियों के 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर शामिल हैं। सिख, जैन व बौद्ध धर्म के प्रमुख संत भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा स्वामी नारायण परंपरा, आर्ट आफ लिविंग और गायत्री परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। तिरुपति, वैष्णो देवी व काशी विश्वनाथ मंदिर समेत देश के सभी प्रसिद्ध मठ-मंदिरों के 200 ट्रस्टी भी समारोह के साक्षी बनेंगे। अयोध्या के स्थानीय 350 संत अलग से शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत व धर्माचार्यों के अलावा ट्रस्ट ने तीन हजार से अधिक गृहस्थों को विभिन्न क्षेत्रों से चुना है। इसमें करीब 350 रिटायर्ड जज और वकील हैं। इसके अलावा कला जगत, फिल्म जगत, उद्योग जगत, सैन्य क्षेत्र, साहित्य, खेल, मीडिया, चिकित्सा, राजनीतिक, वैज्ञानिक, दानदाता व रंगमंच शामिल है। इन सभी क्षेत्रों की कई हस्तियाें को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य आनुषांगिक संगठनों के कई शीर्ष पदाधिकारियों की अलग से एक सूची बनाई गई है।


विभिन्न क्षेत्रों के कुछ बड़े नाम जो बढ़ाएंगे समारोह की शोभा
इसरो के निदेशक नीलेश देसाई, फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर व प्रसून जोशी। उद्योग जगत से रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, चंद्रशेखरन, एसएन सुब्रम्ण्यम, खेल जगत से सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, धनुर्धर दीपिका कुमारी, गोपीचंद। कला क्षेत्र से अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर, कन्हैया मित्तल, स्वाति मिश्रा, न्यायिक क्षेत्र से पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, सुधीर अग्रवाल, के परासरण।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed