फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pran Pratishtha: 295 beds reserved in Lucknow hospitals

प्राण प्रतिष्ठा: लखनऊ के अस्पतालों में 295 बेड रिजर्व, वेंटीलेटर-एंबुलेंस में एक्सपर्ट तैनात रखने के निर्देश

Fri, 19 Jan 2024 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jan 2024 07:42 AM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा के दिन किसी प्रकार की घटना हो जाने पर शासन ने उसकी तैयारियां पहले से कर ली हैं। अयोध्या के कुछ अस्पतालों के साथ लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों के 295 बेड रिजर्व किए गए हैं।

विज्ञापन
Pran Pratishtha: 295 beds reserved in Lucknow hospitals
बड़ी संख्या में तैयार रखी जाएंगी एंबुलेंस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपात स्थिति से निपटने लिए प्रमुख अस्पतालों में करीब 295 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसमें करीब वेंटिलेटर 50 से अधिक है। गुरुवार को प्रमुख सचिव ने तैयारियों को लेकर अफसरों संग बैठक करके जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड रिजर्व किए गए हैं। निदेशक डॉ. एके सिंह का कहना है कि 28 वेंटिलेटर बेड हैं। जिसमें 15 वेंटिलेटर बेड रिजर्व किए गए हैं। 24 घंटे दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर बेड संख्या बढ़ाकर 150 तक की जा सकेगी। लोकबंधु अस्पताल में 30 बेड रिजर्व हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि पांच वेंटिलेटर भी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी दवाओं का स्टॉक जुटा लिया गया है। सिविल अस्पताल में 20 बेड रिजर्व हैं। सीएमएस डॉ. राजेश ने बताया डॉक्टर व स्टॉफ की ड्यूटी भी तय की गई है। एंबुलेंस एक्टिव मोड पर रहेंगी। कोई भी जरूरत होने पर एंबुलेंस फौरन रवाना होंगी। लोहिया संस्थान में 45 बेड आरक्षित किए गए हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि 15 बेड मेडिसिन, 15 सर्जरी और 15 आईसीयू बेड इमरजेंसी में रिजर्व हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। केजीएमयू में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के मुताबिक 15 वेंटिलेटर बेड शामिल हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की ड्यूटी लगा दी गई है। पीजीआई में 50 बेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed