फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pramotion in colleges to increase admission

प्रवेश बढ़ाने के लिए कॉलेजों में करेंगे प्रचार-प्रसार, भाषा विवि लघु फिल्म से भी करेगा जागरूक

Fri, 19 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pramotion in colleges to increase admission
Pramotion in colleges to increase admission
लखनऊ। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के सुझाव पर ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय अपने यहां प्रवेश संख्या बढ़ाने की कवायद में लग गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई परीक्षा एवं प्रवेश संबंधित बैठक में इससे जुड़े कई निर्णय लिए गए। कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उन्हें 72 घंटों के अंदर संबंधित विभाग के विद्यार्थियों को दिखाये जाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी अधिष्ठाताओं को प्रवेश संबंधित रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक समिति का गठन किया गया, जो माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों एवं आसपास के लगभग माध्यमिक कॉलेजों में भ्रमण कर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्त्रस्मों की जानकारी देगी इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगी। प्रो. पाठक ने नए सत्र में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए एक पोर्टल तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रवेश को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक लघु फिल्म तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पुस्तकालय के लिए ई-बुक व ई-जर्नल खरीदने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed