{"_id":"4262cab30f2a6f7f9986be4eed1dc435","slug":"prakash-javadekar-to-start-swaccha-bharat-abhiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने जावडेकर को दिया खास काम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने जावडेकर को दिया खास काम!
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Oct 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास मंत्री प्रकाश जावडेकर को एक जरूरी काम सौंपा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वे यहां पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा शुरू किया जा रहा है।
पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक अरिमर्दन सिंह ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर 30 अक्टूबर को वाराणसी में स्वच्छ भारत अभियान के सिलसिले में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वे यहां पर तुलसीपुर महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे होगा।
दरअसल, स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से की थी। इस दिन उन्होंने खुद भी झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करने का प्रण लिया था।
विज्ञापन
इसी के बाद अन्य मंत्रालय भी इस अभियान को अपने-अपने यहां शुरू कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रकाश जावड़ेकर भी वाराणसी से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने आ रहे हैं।