फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prajapati promoted, sp's election stunt

प्रजापति का प्रमोशन, सपा का चुनावी स्टंट

Fri, 19 Jul 2013 05:32 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
prajapati promoted, sp's election stunt

प्रजापति के रूप में सपा ने प्रदेश में कुम्हार, प्रजापति के रूप 4 से 5 प्रतिशत आबादी को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। साथ ही 17 अन्य अति पिछड़ी जातियों को सपा के भीतर जुटान बढ़ाने की भी कोशिश की है।

विज्ञापन


स्पष्ट है कि सपा के रणनीतिकार अलग-अलग जातियों के रूप में मौजूद 15-20 प्रतिशत अति पिछड़ों को लोकसभा चुनाव में साइकिल पर सवार कराकर सूबे में अन्य राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


इन जातियों को रिझाने की कोशिश
गायत्री प्रजापति पिछले वर्ष सपा के सत्तारूढ़ होने के बाद से ही राजभर, निषाद, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, धीमर, बिंद, प्रजापति, धीवर, भर, केवट, बाथम, मछुआ, तुरहा, मांझी, गौंड, नाई सहित कई अति पिछड़ी जातियों की सुविधाएं बढ़ाने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे बीती फरवरी में सपा मुख्यालय पर इन जातियों का सम्मेलन भी कर चुके हैं। प्रजापति जिन जातियों को लेकर सम्मेलन कर चुके हैं।

प्रजापति का कद बढ़ाकर सपा ने इन जातियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि लोकसभा चुनाव में उनके वोट से अगर सपा की ताकत बढ़ी तो इन जातियों के लिए सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।

राहुल को मिलेगी चुनौती
प्रजापति को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाकर सपा सुप्रीमो ने कांग्रेस के युवा चेहरे राहुल गांधी को भी उनके घर में ही चुनौती देने की कोशिश की है।

कोशिश यह बताने की भी है कि कांग्रेस ने सपा की अनदेखी की तो वह अमेठी में वोटों की गोलबंदी करके उनके लिए मुसीबत खड़ा कर सकती है।

सपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि सूबे में कोई ऐसा लोकसभा क्षेत्र नहीं होगा, जहां अति पिछड़ी जातियों के 20 से 30 हजार वोट न हों।

प्रजापति जिस अति पिछड़े वोटों की गोलबंदी में जुटे हैं, वह वोट सपा मुखिया के एजेंडे में पहले से ही शामिल रहा है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन जातियों को दलितों का दर्जा देने के मुद्दे को हवा देकर राजनीतिक लाभ उठाने की चाल चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed