फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pradhan's reinstatement order reached the block after 42 days

Lucknow News: ब्लॉक में 42 दिन बाद पहुंचा प्रधान का बहाली आदेश

Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's reinstatement order reached the block after 42 days
रायबरेली। पंचायतीराज विभाग में लापरवाही का एक नमूना सामने आया है। विकास कार्यों में गड़बड़ी पर प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए थे। डीएम ने बीती 24 जनवरी को प्रधान के सभी अधिकारों की बहाली का आदेश जारी कर दिया, लेकिन ब्लॉक पहुंचने में आदेश को 42 दिन लग गए। ब्लॉक में अब प्रधान के अधिकारों को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


हरचंदपुर ब्लॉक के अजमतउल्लागंज के प्रधान धर्मेश कुमार के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिए गए थे। डीएम हर्षिता माथुर ने बीती 24 जनवरी को प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को बहाल करते हुए चार अगस्त 2022 और 17 अगस्त 2022 के आदेशों को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

डीएम का यह आदेश हरचंदपुर ब्लॉक में बीते सात मार्च को क्रम संख्या 486 में रिसीव किया गया है। करीब 42 दिन बाद आदेश को ब्लॉक में रिसीव होना दिखाया गया है। प्रधान धर्मेश कुमार का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष भावना और अधिकारियों की लापरवाही के कारण खातों के संचालन रोक नहीं हटी है। इससे गांव का विकास कार्य ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ नवीन सिंह का कहना है कि बहाली आदेश को समय से ब्लॉक को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed