फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pradhanji paid 20 crores in five days on the go

यूपी में प्रधानजी का कारनामा : जाते-जाते पांच दिन में कर गए 20 करोड़ का भुगतान, डीपीआरओ ने कहा...

Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pradhanji paid 20 crores in five days on the go
रुपये - फोटो : Amar Ujala
गत 25 दिसंबर को कार्यकाल खत्म होने से पहले जिले के पूर्व प्रधानों ने ताबड़तोड़ भुगतान किया। मात्र पांच दिन में 20.63 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। हालांकि खामियां होने पर करीब 34 लाख रुपये का भुगतान रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि 15.10 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक खातों में नहीं भेजा गया है। 2700 एफटीओ का पास करके अब तक मात्र 5.19 करोड़ रुपये ही खातों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


पांच साल पूरा होने पर बीती 25 दिसंबर को 989 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया। शासन से आदेश दिए थे कि 25 दिसंबर के बाद कोई भी प्रधान भुगतान की प्रक्रिया नहीं करेगा। यदि इसके बाद भी भुगतान किया जाता है तो इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए प्रधानों और संबंधित सचिवों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। प्रधानों ने 25 दिसंबर के पहले मात्र पांच दिन में ताबड़तोड़ भुगतान किए। कई पुराने मामलों में भी प्रधानों ने भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


बीती 20 से 25 दिसंबर के बीच प्रधानों ने 12224 एफटीओ के माध्यम से 20.63 करोड़ रुपये का भुगतान अपने स्तर से कर दिया। जांच में अब तक 163 एफटीओ रिजेक्ट करके करीब 34 लाख रुपये का भुगतान रोक दिया गया है। 2700 एफटीओ स्वीकृत करते हुए 5.19 करोड़ रुपये का ही भुगतान अब तक खातों में भेजा गया है। 15.10 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इसको लेकर पूर्व प्रधानों में अफरातफरी मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि प्रधानों को 25 दिसंबर तक ही भुगतान के आदेश थे। कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी डीएससी को रिजेक्ट कर दिया गया है। 20 से 25 दिसंबर के बीच प्रधानों ने 20.63 करोड़ का भुगतान किया है। हालांकि अब तक पांच करोड़ रुपये ही खाते में गए हैं। 15.10 करोड़ का भुगतान लंबित है।

छतोह में एक रुपये भी अब तक खातों में नहीं पहुंचे
छतोह की 44 ग्राम पंचायतों ने 1.01 करोड़ रुपये का भुगतान पांच दिन में किया, लेकिन अब तक एक भी रुपये खाते में नही भेजे गए हैं। 3.10 लाख रुपये का भुगतान रिजेक्ट होने के बाद शेष भुगतान अब भी पेंडिंग है। इसके अलावा बछरावां और जगतपुर में भी मात्र 13-13 लाख रुपये ही भुगतान अब तक खातों में भेजा जा सका है।

किस ब्लॉक में पांच दिन में कितना भुगतान

ब्लॉक        भुगतान (लाख में)  
अमावां          86.80
बछरावां         53.40
छतोह           101.40
डलमऊ         184.40
गौरा             137.40
डीह             128.20
हरचंदपुर        112.40
जगतपुर         44.60
खीरों             109.20
लालगंज         141.20
महराजगंज       66.30
राही              146.50
रोहनियां          37.40
सलोन           197.10
सरेनी            116.00
सतांव           153.20
शिवगढ़          86.90
ऊंचाहार         161.00
कुल            2063.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed