{"_id":"5fa18d1d8ebc3e9c03341231","slug":"pradhan-car-damaged-by-firecracker-bomb-blast-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पटाखा बम फटने से प्रधान की गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे वाहन में सवार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पटाखा बम फटने से प्रधान की गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे वाहन में सवार लोग
Tue, 03 Nov 2020 10:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम से साथियों के साथ लौट रहे बिटनिया ग्राम प्रधान की एसयूवी पराली के नीचे पड़े पटाखा बम में विस्फोट होने से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार ग्राम प्रधान समेत अन्य साथी बाल-बाल बच गए।
गाड़ी के नीचे बम फटने से वाहन के परखच्चे उड़ गए। मामले की सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बिटनिया गांव निवासी पंकज वर्मा प्रधान हैं। वह सोमवार की रात साथी अशोक कुमार, विजय प्रकाश, राधेश्याम, अंकित कुमार व विनय कुमार के साथ स्कार्पियो से मित्र के पुत्र के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने मोतीपुर गए थे।
विज्ञापन
रात में वह वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के चार सौ मीटर दूरी पर पहुंचे। वहां सड़क पर पड़ी पराली के ऊपर से गाड़ी गुजरी तो विस्फोट हो गया। इससे गाड़ी क्षतिगस्त हो गई। गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।

सूचना पर नानपारा सीओ जंगबहादुर यादव व कोतवाल हर्षवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि कथित पटाखा बम फटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच की है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर, ग्राम प्रधान पंकज वर्मा ने बताया कि बीती 15 फरवरी को भी जानलेवा हमला हो चुका है। हमले में गांव के कुछ लोग शामिल थे। ग्राम प्रधान ने कहा कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। किस्मत अच्छी होने के कारण वह बच गए।