फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pradhan attempted self immolation, arrested

Lucknow News: प्रधान ने किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan attempted self immolation, arrested
प्रधान ने किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार
लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित गोल्फ क्लब चौराहे के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे अमरोहा के धनौरा मंडी तहसील से आए प्रधान उमेश यादव ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते वहां तैनात पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। वह करणी सेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के अनुसार, पूछताछ के दौरान उमेश यादव ने बताया कि 12 अप्रैल को आगरा में प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अब तक धमकी देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल उमेश के खिलाफ शांति भंग के तहत करवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उमेश यादव मूल रूप से अमरोहा के धनौरा मंडी इलाके के लाडनपुर गांव के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में लाडनपुर गांव के प्रधान हैं। पूर्व में उमेश सपा के महासचिव भी रह चुके हैं। अमरोहा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed