{"_id":"5de24f398ebc3e54c64ea7cb","slug":"pradhan-arrested-for-purchasing-stolen-led-tv-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः चोरी की एलईडी टीवी खरीदने पर प्रधान गिरफ्तार, थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः चोरी की एलईडी टीवी खरीदने पर प्रधान गिरफ्तार, थाने पर प्रदर्शन
Sat, 30 Nov 2019 04:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में थाने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई से जुड़ी ग्राम सभा हसनपुर खेवली के ग्राम प्रधान सूरजपाल ने चोरी की एलईडी टीवी खरीदी थी। पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ प्रधान को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया। कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम मझिगवां रेलवे क्रॉसिंग पर अंसल चौकी प्रभारी अंजनी तिवारी फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे।
इस बीच सुशील कुमार संदिग्ध हालत में एक बोरी ले जाते मिला। उसके साथ गुड्डू रावत भी था। दोनों गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। तलाशी में एक छोटा एलईडी टीवी मिला। पूछताछ में बताया कि इसके पहले भी उन्होंने चोरी की है। एक एलईडी टीवी हसनपुर खेवली के प्रधान सूरजपाल को भी बेचा है।
पुलिस ने प्रधान के घर छापा मारा और टीवी बरामद कर लिया। कोतवाल के अनुसार, चोरों के पास से एक एलईडी टीवी, एक कॉफ ी मशीन और एक छोटा फ्रिज बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा लिख कर तीनों को जेल भेज दिया।

Trending Videos
गांव वाले पहुंचे थाने, लगाया फर्जी फंसाने का आरोप
प्रधान सूरजपाल की गिरफ्तारी की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस पर प्रधान को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। प्रधान के भाई केशव प्रसाद ने बताया कि प्रधान सूरजपाल का अंसल वालों से विवाद चल रहा है।
अंसल के लोग ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा करना चाहते थे। जिसका प्रधान विरोध कर रहे थे। इसे लेकर षड्यंत्र रचकर प्रधान को फंसा दिया गया है। घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए बड़े अधिकारियों से गुहार लगाएंगे।