{"_id":"6276db0b66e6462c2a7a7d92","slug":"practical-exam-will-held-under-cctv-camera-lucknow-news-lko6295475182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविविः सीसीटीवी की निगरानी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविविः सीसीटीवी की निगरानी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
विज्ञापन
लखनऊ विवि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराएगा प्रैकि्टकल परीक्षाएं। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी सहयुक्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। हाल में संपन्न हुई सेमेस्टर परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई थीं।
विश्वविद्यालय से इस सत्र से चार नए जिले रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व हरदोई के भी कॉलेज संबद्ध हुए हैं।
हाल में विश्वविद्यालय द्वारा यहां पर स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया गया।
सभी कॉलेजों में परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की गई और विवि स्थित केंद्रीय कक्ष से इनकी ऑनलाइन निगरानी भी की गई। इससे कुछ जगहों पर गड़बड़ी पकड़ी गई और तुरंत कार्रवाई भी की गई।
इसी क्रम में परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से सभी सहयुक्त कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा गया है कि यूजी-पीजी की पहले सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
उक्त पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सभी कॉलेजों में आयोजित की जा रही हैं। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी (वाइस रिकॉर्डर सहित) की निगरानी में कराई जाएं।
उक्त परीक्षाओं के नंबर ऑनलाइन विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करके उसकी साफ्ट कॉपी के साथ परीक्षा की रिकॉर्डिंग विवि को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि 15 मई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित करनी होंगी।
बीसीए का परिणाम जारी
लखनऊ विवि प्रशासन ने शनिवार को बीसीए तीसरे सेमेस्टर की दिसंबर 2021 की नियमित व बैक पेपर की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
नेशनल पीजी कॉलेज की परीक्षाएं 23 मई से
नेशनल पीजी कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। 21 मई से शुरू होने वाली चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब एक साथ 23 मई से शुरू होंगी। परीक्षाएं 17 जून तक चलेंगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कॉलेज की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जून से प्रस्तावित की गई हैं, जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि 23 मई से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं इसलिए उस दिन से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।
नेशनल पीजी कॉलेज में एल्युमिनाई मीट 20 को
नेशनल पीजी कॉलेज में एल्युमिनाई एसोसिएशन द्वारा एल्युमिनाई मीट का आयोजन 20 मई को प्रस्तावित किया गया है। शनिवार को प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई एल्युमिनाई एसोसिएशन की बैठक में तय किया गया कि 20 मई को सुबह 11 बजे से कॉलेज में इसका आयोजन होगा। पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
कॉलेजों में प्रमोशन को लेकर वीसी से की मुलाकात
लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त महाविद्यालयाें में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर का प्रोफेसर पद पर प्रमोशन को लेकर कॉलेजों के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से मिला। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनीष हिंदवी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से इस मामले में जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की। वार्ता में यह बताया गया कि प्रोन्नति संबंधित कागजात अग विश्वविद्यालय नहीं भेजना होगा। यह कॉलेज की इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल ही जांचेगी। इसके बाद प्राचार्य की संस्तुति पर कुलपति दो विषय विशेषज्ञ तय करेंगे जो प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति की आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. श्रवण गुप्त आदि शिक्षक शामिल थे।
पुनर्वास विवि में प्रवेश आवेदन शुरू
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2022-23 के स्नातक, परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक कोर्सों में बिना विलंब शुल्क के प्रवेश आवेदन 20 जून तक, विलंब शुल्क के साथ 25 जून तक होंगे। वहीं, पीजी कोर्सों के आवेदन पांच जुलाई और विलंब शुल्क के साथ 10 जुलाई तक होंगे। प्रोफेशनल कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जुलाई तीसरे सप्ताह में किया जाएगा, जबकि सामान्य कोर्सों में मेरिट से प्रवेश होंगे। जो जुलाई पहले सप्ताह में जारी की जाएंगी। यूजी में जहां यूजी में बीए, बीवीए, बीकॉम, बीबीए, बीकॉम एलएलबी, पीजी में एमए, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमबीए, एमवीए, एलएलएम, एमएसएसी कोर्स हैं। वहीं स्पेशल एजुकेशन में बीएड स्पेशल एजुकेशन, बीपीओ, बीएएसएलपी, एमएड स्पेशल एजुकेशन, डीएड स्पेशल एजुकेशन, पीडीसीडी आदि कोर्स हैं। निदेशक प्रवेश प्रो. नागेंद्र यादव के अनुसार बीटेक में प्रवेश जेईई के माध्यम से होंगे।