{"_id":"60281beb8ebc3ee92662a1e3","slug":"practical-exam-first-phase-over-still-second-phase-could-not-start-lko-city-news-lko5646754160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा के दूसरे चरण में भी लेटलतीफी हावी, बोर्ड ने परीक्षकों को नहीं भेजे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा के दूसरे चरण में भी लेटलतीफी हावी, बोर्ड ने परीक्षकों को नहीं भेजे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों को अभी तक नहीं भेजे पत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा का पहला चरण खत्म होने के बाद दूसरा चरण भी लेटलतीफी की भेंट चढ़ते दिख रहा है। दूसरे चरण की परीक्षा 13 से 22 फरवरी के बीच होनी है, लेकिन राजधानी के जिन शिक्षकों को दूसरे जिलों में परीक्षा लेने जाना है, उनको बोर्ड की तरफ से अब तक नियुक्ति पत्र मुहैया नहीं कराया गया है। इससे शिक्षक परीक्षा लेने नहीं जा पा रहे हैं।
नियुक्ति पत्र में शिक्षकों को जिस जिले के स्कूल में परीक्षा देने जाना होता है, उसके बारे में ब्योरा दिया होता है। डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा जैसे ही नियुक्ति पत्र आएगा शिक्षकों को जानकारी दे दी जाएगी।
गौरतलब है कि पहला चरण तीन फरवरी से शुरू हुआ था, लेकिन दो फरवरी की मध्य रात्रि को शिक्षकों की सूची और छात्रों के रोल नंबर भेजे गए थे। इससे कई स्कूलों में परीक्षा नहीं हो पाई।