{"_id":"6553c3ea37711a8894023cf4","slug":"power-supply-raebareli-news-c-101-1-slko1032-6741-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केबल जलने से पांच घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केबल जलने से पांच घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली
Wed, 15 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। अमांवा ट्रांसमिशन से क्षेत्र के सवैया तिराहा उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब 50 गांवों की बिजली सोमवार को पांच घंटे गुल रही। दीपावली के दिन जिले के इलाकों में लोग बिजली की आवाजाही से परेशान रहे।
सवैया तिराहा उपकेंद्र के टाउन, लक्ष्मीगंज, तहसील व जमुनापुर फीडर से नगर पंचायत, सवैया धनी, हटवा, पयागपुर नंदौरा, मनीपुर भटेहरी, सांवापुर नेवादा, कोटिया चित्रा, पचखरा समेत लगभग 50 गांवों को बिजली सप्लाई होती है।
जगतपुर के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे 33 केवी लाइन जलने से बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र की टीम की पड़ताल में फॉल्ट का पता चलने के बाद उसे दुरुस्त किया गया। इस काम में कई घंटे लगे। इससे करीब की 75 हजार आबादी आबादी की बिजली पांच घंटे गुल रही।
विज्ञापन
अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि केबल जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। रग्घूपुर ट्रांसमिशन की लाइन से जोड़ कर आपूर्ति शुरू करा दी गई। उधर, दीपावली के दिन भी कई क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही जारी रही।