फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power supply

Lucknow News: दिनभर गुल रही 250 गांवों की बिजली

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
power supply
रायबरेली। जिले में हुई बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। लाइनों में फॉल्ट आने से चार उपकेंद्रों के 250 गांवों में बिजली बृहस्पतिवार को दिन भर गुल रही। इससे डेढ़ लाख आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश गांवों की आपूर्ति देर शाम तक शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात शुरू हुई बारिश रुक-रुककर बृहस्पतिवार दोपहर तक हुई। बरसात के दौरान लाइनों में फाॅल्ट आने के चलते रात से आपूर्ति बाधित होने लगी है। बृहस्पतिवार सुबह तक उतरपारा, कठगर, कुड़वल और गुरुबख्शगंज उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 250 गांवों को बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कई घंटे तक आपूर्ति शुरू नहीं होने पर लोगों ने उपकेंद्रों पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उपकेंद्रों की टीमें फॉल्ट ठीक करने निकलीं। अधिकांश गांवों की आपूर्ति शाम तक शुरू नहीं हो सकी। उतरपारा उपकेंद्र क्षेत्र के दिनेश यादव, संतराम प्रजापति और राम आसरे ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के दावों की हल्की बारिश में पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बिजली गुल रहने के चलते सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि लाइनों में फॉल्ट होने के चलते आपूर्ति बाधित हुई है। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।


ऊंचाहार में लाइनों पर गिरी डाल, 11 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के जमुनापुर उपकेंद्र के भीलमपुर किरवाहार व अंबारा फीडर की लाइनों में भी बारिश के चलते फॉल्ट आ गई। इससे किसुनदासपुर, कमोली, मखदूमपुर, कल्यानपुर, सनबिरवन, गंधपी, दौलतपुर, बाहरपुर, कजियाना, रामसांडा, धूता समेत 50 गांवों को बिजली आपूर्ति बुधवार रात करीब दो बजे बाधित हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उपकेंद्र की टीम फॉल्ट तलाशने निकली तो पता चला कि 33 केवीए व 11 केवीए लाइन पर बांस व डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बांस व डाल को काटकर अलग करने के बाद दोपहर लगभग एक बजे आपूर्ति शुरू कराई गई। लगभग 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब 50 हजार आबादी को परेशानी हुई। अवर अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि बारिश के चलते लाइन में आई खराबी को ठीक करके आपूर्ति शुरू करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed