फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power show of BJP MP Brijbhushan Sharan Singh.

मोदी सरकार के नौ साल: रैली कर भाजपा सांसद बृजभूषण ने किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- होइहैं वही जो राम रचि राखा...

Sun, 11 Jun 2023 05:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें कई जिलों के समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली का आयोजन केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

विज्ञापन
Power show of BJP MP Brijbhushan Sharan Singh.
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित रैली में यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। कहा कि होइहैं वही जो रामरचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि जब देश 1947 में आजाद हुआ उस समय देश के प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू थे। पाकिस्तान ने जमीन कब्जा कर लिया। कश्मीर पर लोग कहते थे जहां हुए पैदा मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है लेकिन आज अमित शाह व पीएम नरेंद्र मोदी की देन है कि हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि कश्मीर हमारा है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी ने बैंकों में जनधन खाता खुलवाया। उसका फायदा सब लोग जानते हैं। 1975 में जब इमरजेंसी लगी उस समय भी सरकार कांग्रेस की थी। भाजपा ने नारा दिया था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर बन रहा है। जिसका सारा श्रेय मोदी को जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया... किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड के जैसी कहानी, फिर वारदात को रहस्यमयी क्यों बनाया? सभी सवाल अनसुलझे


भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री से पहले जनता को श्रेय दिया जाता है जिसने भाजपा सरकार बनाई है। कांग्रेस की सरकार में चीन ने 33 हजार वर्ग किलो मीटर जमीन कब्जा किया है। 1971 में हिंदुस्तान के इतिहास में एक घटना हुई जब पाकिस्तान ने हमारे देश के 92 हजार सैनिकों को बंदी बनाया था। अगर उस समय मोदी वाला भारत होता तो ऐसा कभी नहीं होता। आज भारत के लोग पूछते हैं कि मोदी ने क्या किया। हम कांग्रेस के लोगों से पूछते हैं जब मंदिर का केस चल रहा था तब कांग्रेस वकीलों की फौज खड़ी कर देती थी।

जब उरी में पुलवामा में सैनिकों की हत्या होती है तो हमारे देश के सैनिक सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। वहीं कांग्रेसी सबूत मांगते हैं। जब हमारे देश के वैज्ञानिक कोरोना की दवा बनाते हैं तब भी कांग्रेसी सबूत मांगते हैं। इस दौरान विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह, करनैलगंज के अजय सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह मोनू, अर्जुन तिवारी, रामपाल शुक्ल, सुबोध मिश्र, संजीव सिंह, जुनैद खान, राजू ओझा, पप्पू तिवारी, उमेश शुक्ल, देवप्रयाग अवस्थी और अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे।

कई जिलों के समर्थक हुए शामिल

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बालपुर के रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित रैली व जनसभा में कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को बुलाया गया था। गोंडा के अलावा बहराइच और बलरामपुर जिले से भी समर्थक जनसभा में पहुंचे।

रैली को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता जगह-जगह एकत्र हो गए। सुबह 10 बजे तक महाविद्यालय परिसर में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। रैली में शामिल होने जा रहे सांसद का नवाबगंज से बालपुर तक जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों को देखकर सांसद सहित मंच पर आसीन अतिथि में भी गदगद हो उठे।

मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार के नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस बीच में कई ऐसे कार्य हुए हैं जो आजादी के बाद देश में नहीं हुए थे और उनकी जरूरत थी। उन्होंने कोरोना काल में सरकार के बेहतर इंतजामों से लोगों को रूबरू कराया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी हैं तभी तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। लोगों को सीधे बैंक के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है। अब दलाली बंद हो चुकी है।

उनके साथ मंच पर तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय, कटराबाजार विधायक बावन सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’, जिला प्रभारी अवनीश सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित कई ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कई मार्गों पर लगा जाम
भाजपा की रैली की वजह से जिले के करनैलगंज क्षेत्र में कई मार्गों पर जाम लग गया। लोग घंटों तक परेशान रहे। करनैलगंज बस स्टॉप, परसपुर बाजार, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर रेरुवा गांव के पास और बालपुर बाजार में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed