फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power prices in uttar pradesh.

तैयार हो जाइए महंगाई के तगड़े झटके के लिए

Sun, 05 Oct 2014 02:04 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
power prices in uttar pradesh.

प्रदेश के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को अगले महीने से बिजली की ज्यादा कीमत चुकानी होगी। उपभोक्ताओं को अब बढ़ी दरों के साथ 5.22 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज का भुगतान करना होगा। इस समय 2.84 फीसदी सरचार्ज वसूला जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से 1 अक्तूबर को वर्ष 2014-15 के लिए जारी टैरिफ ऑर्डर को लेकर शनिवार को पावर कॉर्पोरेशन के आला अधिकारियों ने लंबा मंथन किया।
विज्ञापन


सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद नई दरों का रविवार को सार्वजनिक प्रकाशन करा देने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इसके एक हफ्ते बाद 12 अक्तूबर से नई दरों के प्रभावी होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घरेलू बिजली की दरों में औसतन 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। शहरी क्षेत्रों में प्रतिमाह 500 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वालों को अब पांच रुपये के बजाय 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल भरना पड़ेगा जबकि 150 यूनिट तक चार रुपये, 151 से 300 यूनिट तक 4.50 रुपये तथा 301 से 500 यूनिट तक पांच रुपये प्रति यूनिट की दर तय की गई है। फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पावर कॉर्पोरेशन को मिलेंगे 2865 करोड़ रुपये

power prices in uttar pradesh.

ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मीटर के बिजली का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को अब 180 रुपये प्रति कनेक्शन के स्थान पर 180 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से बिल भरना पड़ेगा।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाइफ लाइन उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक बिजली की खपत पर 20 पैसे प्रति यूनिट कम देना होगा लेकिन 51-150 यूनिट तक के उपभोग पर 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से ज्यादा बिल भरना होगा।

कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की दरों में 6.28 तथा उद्योगों की दरों में 7.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेग्युलेटरी सरचार्ज को जोड़कर घरेलू बिजली दरों में 14.32 फीसदी की वृद्धि हुई है जबकि कुल मिलाकर दरों में औसतन 11.32 फीसदी का इजाफा हुआ है।

नई दरों से पावर कॉर्पोरेशन को लगभग 2685 करोड़ रुपये अतिरिक्त आमदनी होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed