फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power price to go high in Uttar Pradesh

मोदी के बाद अब अखिलेश ने दी 'कड़वी दवा'

Tue, 01 Jul 2014 11:35 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
power price to go high in Uttar Pradesh

विधान परिषद में सोमवार को सरकार ने बताया कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसे रोक पाना सरकार के हाथ में नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा के हृदय नारायण दीक्षित के सवाल पर ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने बताया कि बिजली दरें तय करना नियामक आयोग के हाथ में है।

नेता सदन ने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश को केंद्र से सस्ती बिजली दिला दें, वह लोगों को सस्ती बिजली दे देंगे। दीक्षित ने कहा कि जब सरकार बिजली दरें घटा-बढ़ा नहीं सकती तो वह कैसे मदद दिलाएं।

भाजपा मदद को तैयार

power price to go high in Uttar Pradesh

हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सरकार आश्वस्त कर दे कि वह पॉवर कॉर्पोरेशन को घाटा पहुंचाने वाली वजहों को दूर कर देगी।

भाजपा के सदस्य केंद्र सरकार से उत्तर प्रदेश को सस्ती बिजली का आग्रह करने को तैयार हैं। नेता सदन ने कहा कि आयोग के फैसले में सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

भाजपा सदस्यों ने कहा कि आयोग कोई संवैधानिक संस्था नहीं है जो सरकार मजबूरी जता रही है। भाजपा ने सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया गिरफ्तारी का आश्वासन

power price to go high in Uttar Pradesh

बसपा के हरगोविंद सिंह ने बाढ़ कार्य खंड प्रथम बस्ती के तत्कालीन अधिशासी अभियंताओं की गंभीर अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई न होने के बारे में सवाल पूछा।

विशेष सचिव स्तर से जांच के एक साल बाद दोषियों पर एफआईआर तो दर्ज हो गई। पर, गिरफ्तारी अभी तक नहीं कराई गई।

नेता सदन ने आश्वस्त किया कि सरकार कार्रवाई भी करेगी और गिरफ्तार भी कराएगी। कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंह ने विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ के ऊपर से एलटी/एचटी लाइन हटाए जाने के संबंध में प्रश्न किया।

सभापति ने सरकार को इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर हटाने को कहा।

विज्ञापन

आठ वर्ष में नहीं पूरी हो पाई जांच

power price to go high in Uttar Pradesh

सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण में की गयी अनियमितताओं में शामिल अधिकारियों को हटाए बगैर जांच कराने पर सवाल पूछा।

कहा कि इससे जांच प्रभावित होने का खतरा है। सिंह ने सरकार से पूछा कि इस जांच के लिए सरकार क्या कोई समय सीमा तय करेगी, क्योंकि सतर्कता विभाग को जांच के आदेश दिए आठ साल हो गए हैं।

सभापति गणेश शंकर पांडेय ने सरकार से पूछा कि देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रश्न के संबंध में संबंधित लोगों को रिमांडर भेजने में सरकार को क्या दिक्कत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed