खुशखबरी: गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने पावर कॉर्पोरेशन को गर्मी के लिए समय से पर्याप्त बिजली का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कहा, कम से कम दर पर बिजली खरीद के लिए अभी से करार कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि अनपरा ‘डी’ की 500 मेगावाट की इकाई 31 मार्च से पहले हर हाल में चालू करा दी जाए। लाइन लॉस कम करने व गर्मी में बिजली व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए ऊर्जा विभाग व पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 1.75 लाख मजरों के विद्युतीकरण शीघ्र करने और वितरण नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए जिन उपकेंद्रों पर जमीन चिह्नित हुई है, वहां काम शुरू कराने के लिए 31 मार्च तक टेंडर फाइनल करने की भी बात कही।
इन उपकेंद्रों के लिए जारी किए निर्देश
रंजन ने कहा कि ट्रांसमिशन के लिए 132, 220, 400 व 765 केवीके आठ शेष उपकेंद्रों व लाइनों के निर्माण के लिए भी जमीन का अधिग्रहण इसी महीने पूरा करके टेंडर फाइनल कर दिए जाएं और काम शुरू कराया जाए।
बैठक में बताया गया कि आगरा के लिए 765 केवी उपकेंद्र का टेंडर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को दे दिया गया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मीटर लगाकर हुए राजस्व वसूली बढ़ाने तथा लाइन हानियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कम करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।