फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power minister reached consumers house

ऊर्जा मंत्री का इंदिरानगर क्षेत्र में निरीक्षण

Thu, 25 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Power minister reached consumers house
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को लाव-लश्कर के साथ इंदिरानगर सेक्टर-25 स्थित उपकेंद्र इलाके में निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तीन बकायेदारों की चौखट पर जगदीश प्रसाद गुप्ता से 96,082 रुपये, डॉ. बीसी गुप्ता से बाकी बिल 83 हजार में से 25 हजार और पीसी श्रीवास्तव से बाकी बिल 42,673 में से 36,024 रुपये की वसूली की।

भ्रमण के दौरान 10-12 उपभोक्ताओं से सेवाओं का जायजा लिया तो अधिकतर ने समय से बिजली बिल मिलने की बात कहीं।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजधानी व मध्यांचल के सभी जनपदों में एकमुश्त समाधान योजना में सभी पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण हो जाए।
प्रबंध निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी को इसका लाभ मिले। अभी लखनऊ में कुल पात्रों में केवल 30 फ ीसदी का पंजीकरण हुआ है। इन पर 172.56 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

सभी अधिकारी डोर नॉक कर उपभोक्ताओं को योजना के लाभ से अवगत कराएं। इस दौरान प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed