{"_id":"76e3c82a22164fce70559ae717b157dd","slug":"power-line-broken-by-falling-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Jul 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
निरालानगर उपकेंद्र के तहत फैजाबाद रोड पर मंगलवार रात को जर्जर इमली का पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन
इससे तीन पोल की लाइन टूट गई और काफी बड़े हिस्से की बत्ती गुल रही।
वहीं, जवाहर भवन उपकेंद्र में इनकमिंग फीडर में आई खराबी से जवाहर भवन सहित कई कॉम्प्लेक्स बिजली संकट की चपेट में आ गए।
फैजाबाद रोड पर समथर पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात 2:30 बजे एलटी लाइन पर पेड़ गिरने से पेट्रोल पंप के आसपास इलाके की आपूर्ति में व्यवधान आया।
इसके बाद सुबह 4 बजे कर्मियों ने पोल एवं तारों को अलग कर अन्य इलाकों की बिजली चालू की। टूटे तार के कारण 50-60 लोगों की बिजली दोपहर बाद चालू हो सकी।
जवाहर भवन उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में दोपहर 12 बजे तकनीकी खराबी आने से जवाहर भवन, श्रीराम टॉवर, हरी टॉवर आदि की बत्ती गुल हो गई।
जूनियर इंजीनियर अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आधे घंटे में खराबी को दूर करके प्रभावित इलाकों की बिजली चालू कर दी गई।
बालाघाट उपकेंद्र से निकलने वाले सरफराजगंज फीडर की शाम 4 बजे जेसीबी ने जल निगम रोड पर केबल काट दिया।
इससे सरफराजगंज, हरदोई रोड सहित 10-12 मोहल्लों की बत्ती 5 घंटे तक गुल रही। इंदिरानगर कॉलोनी के सेक्टर 12 में मंगलवार रात 2:30 बजे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया।
बिजली संकट की चपेट में आए लोगों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर दर्ज कराई। पर जले ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी।
इससे 300 से अधिक घरों को बिजली के साथ ही पानी संकट से रूबरू होना पड़ा। एक्सईएन पीके सिंह ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर शाम 6 बजे बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन