{"_id":"5d28e55a8ebc3e6ccf653441","slug":"power-cut-in-lohiya-law-university-for-15-hours-lucknow-news-lko470373543","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया विधि विवि की पंद्र घंटे रही बत्ती गुल, न कक्षाएं लगीं अैर न ही हुअ प्रशसनिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया विधि विवि की पंद्र घंटे रही बत्ती गुल, न कक्षाएं लगीं अैर न ही हुअ प्रशसनिक कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया विधि विवि में कक्षाएं चलीं न हॉस्टल में पानी मिला
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बीते गुरुवार देर रात बारिश के दौरान बिजली गुल हुई तो शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आपूर्ति शुरू हो पाई। इस बीच करीब 15 घंटे तक बिजली गुल होने से शुक्रवार को न तो कक्षाएं चलीं और न ही प्रशासनिक कार्यालयों में कोई काम हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी शिक्षकों के आवास और छात्रावासों में हुई। वहां बिजली जाने से पानी के लिए भी तरसना पड़ा। वहीं कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि बीते गुरुवार रात से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई थी। बिजली विभाग से पता चला कि एक फेज में बिजली नहीं है। शुक्रवार शाम तक आपूर्ति दुरुस्त हुई।
जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार रात तेज हवा के साथ बारिश के दौरान एक फेज में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे शुक्रवार को विवि में पूरे दिन छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सेंट्रलाइज्ड एसी नहीं चलने से शुक्रवार को कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं चल पाईं। छात्र कक्षाओं में गए लेकिन लौट गए। वहीं प्रशासनिक कार्यालयों का भी एसी पूरे दिन बंद रहा। इस दौरान रजिस्ट्रार, ज्वाइंट रजिस्ट्रार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में नहीं थे। प्रशासनिक कार्यालयों में कोई कार्य नहीं हुआ। वाई-फाई भी काम नहीं कर रहा था। शिक्षकों ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हुई।
सुबह से बनी रही पानी की किल्लत
शिक्षकों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शिक्षकों के आवासों और दोनों छात्रावासों में पूरे दिन पानी की किल्लत बनी रही। आवास और छात्रावास परिसर में ही स्थित है। शिक्षकों ने बताया कि छात्रावास और आवासों में न तो वॉटर फिल्टर चला और न ही टंकी में सही से पानी चढ़ पाया। इस वजह से पानी की समस्या सुबह से ही बन रही। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब बिजली आपूर्ति दुरुस्त हुई तब सभी ने राहत की सांस ली।