{"_id":"652ed86133b77d05ca0ed514","slug":"power-cut-all-night-raebareli-news-c-101-1-slko1032-5632-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रातभर गुल रही डेढ़ लाख लोगों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रातभर गुल रही डेढ़ लाख लोगों की बिजली
Wed, 18 Oct 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तेज हवा और बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। खंभे व तार टूटने और दूसरी गड़बड़ी के चलते करीब डेढ़ लाख आबादी की बिजली सोमवार रात गुल रही।
सवैया तिराहा उपकेंद्र के जमुनापुर फीडर क्षेत्र में नेवादा गांव के पास तेज हवा के चलते बिजली के तीन खंभे टूट गए। लक्ष्मीगंज में पेड़ की डाल गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे फीडर क्षेत्र की आपूर्ति 12 घंटे बाधित रही। जमुनापुर उपकेंद्र क्षेत्र के भीलमपुर, बाहरपुर, रामसांडा, सरांय हरदो के साथ दर्जनों गांवों को बिजली पहुंचाने वाली 11 हजार केवी लाइन पर पेड़ गिरने से सोमवार रात भर आपूर्ति बाधित रही।
आपूर्ति बाधित होने की सूचना लोगों ने रात में ही उपकेंद्रों पर दी लेकिन बारिश के चलते मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। मंगलवार सुबह उपकेंद्र की टीमों ने टूटे तारों और खंभों को दुरुस्त कर करीब 10 बजे आपूर्ति शुरू कराई। अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा व बारिश के चलते लाइन में खराबी आई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई।