फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power crisis in front of 1.5 lakh population, increasing anger

Lucknow News: डेढ़ लाख आबादी के सामने बिजली संकट, बढ़ रहा गुस्सा

Sat, 10 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Power crisis in front of 1.5 lakh population, increasing anger
रायबरेली। उमस और गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराने लगा है। दिन में बिजली की आवाजाही और रात में अघोषित कटौती ने लोगों की नींद हराम कर दी है। बिजली के बिना व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली आपूर्ति में रोड़ा बन रहे जर्जर तारों को नहीं बदलवाया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर क्षेत्र में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। इसके विपरीत बमुश्किल से 12 घंटे ही मिल रही है। इसके बावजूद थोड़ी-थोड़ी देर पर फॉल्ट ठीक करने के नाम पर बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

डलमऊ नगर पंचायत में शनिवार को 11 बजे बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। दोपहर बाद तीन बजे बिजली तो आई, उसके बाद आवाजाही लगी रही। सुधीर कुमार, संदीप मिश्रा, संदीप दीक्षित, नीलकमल ने बताया कि शाम को जिस समय कारोबार का समय रहता है, उस समय बिजली गुल हो जाती है। इससे व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात में कई घंटे की अघोषित कटौती हो जाती है। इससे घर की महिलाओं को कामकाज निपटाने में दिक्कत होती है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते। डलमऊ एक्सईएन मन्नू सिंह ने बताया कि लोकल स्तर पर बिजली कटौती नहीं की जाती है। ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है, उतनी आपूर्ति की जाती है। शनिवार को डलमऊ फीडर का मेंटीनेंस चल रहा था। इस वजह से बिजली बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed