फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power crisis continues in Uttar Pradesh corporation claims 24 hours supply.

UP: यूपी में दावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति का, जनता कटौती से बेहाल

Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
सार

गांवों में लोगों को घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है तो शहर के लोग भी रात में कटौती से बेहाल है। राजधानी लखनऊ में भी रात में कई बार 10 मिनट से आधे घंटे के लिए कटौती हो रही है।

विज्ञापन
Power crisis continues in Uttar Pradesh corporation claims 24 hours supply.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग करीब 29 हजार मेगावाट बनी हुई है। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन पर्याप्त बिजली का इंतजाम होने का दावा कर रहा है, लेकिन स्थानीय फाल्ट की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में दो दिन पहले 29,215 मेगावाट बिजली की मांग का रिकार्ड बना, लेकिन सोमवार को मांग में मामूली गिरावट हुई और यह 29,084 मेगावाट रही। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अभी तीन दिन तक मांग इसी के आसपास बनी रहेगी।
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग का दावा है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जबकि हकीकत एकदम अलग है। गांवों में लोगों को घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है तो शहर के लोग भी रात में कटौती से बेहाल है। राजधानी लखनऊ में भी रात में कई बार 10 मिनट से आधे घंटे के लिए कटौती हो रही है। हालांकि विभागीय अधिकारी इसे स्थानीय फॉल्ट का नाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपरा व टांडा में उत्पादन शुरू
उधर, पिछले दिनों ठप हुई अनपरा की 500 मेगावाट और टांडा की 110 मेगावाट की इकाई में उत्पादन शुरू हो गया है, जबकि ओबरा की 200, जवाहरपुर की 660, बारा की 660 मेगावाट की उत्पादन इकाई प्रभावित हुई है। उत्पादन निगम की ओर से 4,208 मेगावाट बिजली उत्पादन किया गया है। जबकि 11,348 मेगावाट आयात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed