{"_id":"5accfec04f1c1b573e8b46b2","slug":"power-connections-to-be-given-dalit-dominated-villages-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बहुल 3387 गांवो को बिजली कनेक्शन देगी यूपी सरकार, ऊर्जा मंत्री ने की अभियान की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित बहुल 3387 गांवो को बिजली कनेक्शन देगी यूपी सरकार, ऊर्जा मंत्री ने की अभियान की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्वराज अभियान में सौभाग्य योजना के तहत प्रदेशभर के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल 3387 गांवों में विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। बाबा साहेब की जयंती पर 14 अप्रैल से शुरू होने वाला यह अभियान 5 मई तक चलेगा। इसके अलावा गलत मीटर रीडिंग के बिलों को संशोधित करने के लिए 15 अप्रैल से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को समीक्षा के दौरान डिस्काम स्तर पर उपलब्ध टीमों के अलावा विभागीय स्तर पर भी टीमें गठित कर कैंप लगाने को कहा है। इनमें बीपीएल परिवारों को मुफ्त और एपीएल परिवारों को 50 रुपये की 10 किश्तों पर विद्युत कनेक्शन देने के साथ ही बीपीएल परिवारों को एक किट भी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट सौभाग्य पोर्टल पर भी अपलोड की जाए। अभियान के तहत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के 1425 गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्रामीण विद्युत बिल संशोधन अभियान 15 अप्रैल से 30 जून तक चलाया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता क्षेत्र में शिविर लगाकर बिल संशोधित करेंगे।
बिजली चोरी बताएं, ईनाम पाएं
मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर योजना बनाई गई है। इसके तहत जो व्यक्ति बिजली चोरी की सूचना देगा उसे इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। इसके लिए 1912 एवं 18004001800 नंबर पर फोन किया जा सकता है।