फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   potato sowing starts in uttarpradesh.

45 लाख क्विंटल आलू तैयार करेगा यूपी

Tue, 07 Oct 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Oct 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
potato sowing starts in uttarpradesh.

आलू बुआई का सीजन शुरू हो चुका है और किसानों द्वारा इस ओर जरूरी तैयारियां पूरी की जाने लगी हैं। पिछले साल जिले में आलू उत्पादन को बुआई का लक्ष्य करीब 13 हजार हेक्टेयर था।

विज्ञापन


वहीं इस साल जिले में आलू का क्षेत्रफल करीब 16 हजार हेक्टेयर के आस पास रहेगा। कृषि क्षेत्र के जानकारों के अनुसार आलू की बुआई के लिए आदर्श समय 20 अक्तूबर से 15 नवंबर तक रहता है। किसानों को इस अवधि से पहले ही खेतों में गड़ाई करनी होगी।
विज्ञापन


उद्यान विभाग को उम्मीद है कि अबकी 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होगी और मौसम अनुकूल रहा तो करीब 40 से 45 लाख क्विंटल आलू का उत्पादन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू

potato sowing starts in uttarpradesh.

आलू उत्पादन के मामले में पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज के समीपवर्ती वाले जिलों की सीमाओं से सटेहरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज आदि क्षेत्रों के किसान ज्यादा क्षेत्रफल में आलू की खेती करते है और भंडारण करने के साथ बाजार में बिक्री भी करते है।

उद्यान निरीक्षक हरिओम ने बताया कि पिहानी, टोडरपुर, अहिरोरी, कछौना, टडियावंा क्षेत्रों में किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती नहीं करते, पर कछौना से लेकर संडीला के पास के क्षेत्रों में भी किसानों ने आलू की खेती होती है।

जिले में आलू की मंडी न होने से यहां आलू का क्षेत्रफल अपेक्षानुसार नहीं बढ़ पा रहा, पर अबकी क्षेत्रफल कुछ बढ़ने की उम्मीद है।

उधर, शहर के लखनऊ रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी का दो वर्ष पूर्व निरीक्षण करने आए तत्कालीन कृषि मंडी निदेशक राजीव अग्रवाल से व्यापारियों तथा किसानों ने जिले आलू की मंडी बनवाने की मांग की थी।

तब मंडी निदेशक ने जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया था, पर तब से अब तक आलू मंडी विकसित करने की ओर कोई हलचल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed