फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   potato seeds

Lucknow News: किसानों को आलू बीज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

Tue, 17 Oct 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
potato seeds
रायबरेली। जिले के किसानों को आलू की बोआई करने के लिए अच्छे किस्म के बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शासन से जिले को 1500 क्विंटल आलू बीज आवंटित किया गया है। इसके साथ आलू बीज के रेट में एक हजार रुपये की कटौती भी की है।
विज्ञापन

जिले में 6100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है। सलोन क्षेत्र में आलू की खेती सबसे अधिक होती है। इसलिए सलोन को मिनी फर्रुखाबाद कहा जाता है। किसानों ने आलू की खेती की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में आलू की खेती करने वाले करीब 40 हजार किसानों के लिए 1500 क्विंटल आलू बीज का आवंटन किया गया है। आधारित प्रथम (एफ-1) बीज के रेट 2325 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पहले बीज का दाम 3325 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन


सलोन में होती सिंदुरी प्रजाति के आलू की खेती
जिले के सलोन क्षेत्र में सिंदूरी प्रजाति (लाल) के आलू की खेती सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा राही, लालगंज, अमावां व अन्य क्षेत्रों में आनंद व चिपसोना प्रजाति के आलू की खेती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 तक आ जाएगा आलू बीज
जिले के लिए शासन से आलू बीज आवंटित कर दिया गया है। यह बीज 17 अक्तूबर तक आ जाएगा। इसके बाद किसानों में आलू का वितरण कराया जाएगा। -केशवराम चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed