{"_id":"5e2ea3a58ebc3e4b250460ae","slug":"posts-may-increase-in-uttar-pradesh-ips","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकते हैं पीपीएस से आईपीएस में 12 और पद, डीजीपी मुख्यालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ सकते हैं पीपीएस से आईपीएस में 12 और पद, डीजीपी मुख्यालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव
Mon, 27 Jan 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jan 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था लागू होने से प्रदेश में काडर रिव्यू की जरूरत है। डीजीपी मुख्यालय ने इस बाबत शासन को प्रस्ताव भी भेजा है, जिसे जल्द ही केंद्र सरकार की संस्तुति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में आईपीएस के 25 पद बढ़ाने की सिफारिश की गई है। क्योंकि नोएडा और लखनऊ में 25 आईपीएस अधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसलिए इन पदों के सृजन के लिए काडर रिव्यू की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
केंद्र अगर राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है तो आईपीएस का 517 पदों का काडर बढ़ेगा। वहां, पीपीएस से आईपीएस बनने वाले अधिकारियों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नत होने वालों का 157 पदों का काडर है। पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव के मुताबिक काडर रिव्यू के प्रस्ताव पर केंद्र की सहमति होने के बाद जहां आईपीएस संवर्ग में 24 पदों का इजाफा होगा। वहीं, पीपीएस से आईपीएस बनने के 12 पद बढ़ेंगे। साथ ही कहा, संवर्ग पुनर्गठन के बाद सीनियर ड्यूटी पदों में भी इजाफा होगा।
Trending Videos
लंबे समय से पद बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
गौरतलब है कि पीपीएस एसोसिएशन काफी समय से आईपीएस में पद बढ़ाने की मांग करती आ रही है। गृह विभाग से लेकर जिलों में पदों पर तैनाती के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर उठ रही एसोसिएशन की मांग पर फिलहाल कोई ठोस सुनवाई सामने नहीं आई। अब काडर रिव्यू होने की स्थिति में उनकी एक मांग पूरी होने की उम्मीद है।